25 फरवरी। तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण की तैयारी अपने साथी सुरेश रैना के साथ तीन मार्च से शुरू करेंगे।

Advertisement

फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के.एस. विश्वनाथन ने कहा, "धोनी दो मार्च को चेन्नई पहुंच रहे हैं और वह अगले दिन से एमए चिदंबरम स्टेडियम में रैना के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे, लेकिन अभी तक कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं आया है।"

धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं और वह आईपीएल से एक बार फिर 22 गज की पिच पर वापसी करेंगे।

इसी साल आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इस लिहाज से आईपीएल भारत के लिए विशेषकर धोनी के लिए काफी अहम है। इस टूर्नामेंट से पता चलेगा कि उनमें भारत का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता बची है या नहीं।
धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार