2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 436 दिन बाद मैदान पर वापसी की है और इस बार उनका अंदाज बदला हुआ नजर आया। धोनी के शरीर से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने जिम में अपना अच्छा-खासा समय बिताया है। उनका लुक भी अलग नजर आया।

टॉस के दौरान धोनी ने माना कि उनके लिए आइसोलेशन के शुरुआती छह दिन काफी मुश्किल रहे। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 13वें सीजन के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

इस दौरान मुरली कार्तिक से बात करते हुए धोनी ने कहा, "क्वारंटीन के पहले छह दिन काफी मुश्किल थे। आप अपने परिवार के साथ थे और फिर अचानक से आपको अलग एक कमरे में बंद रहना पड़ा। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस समय का अच्छा उपयोग किया होगा और कोई भी निराश नहीं हुआ होगा। 14 दिन के बाद बाहर निकलना और ट्रेनिंग करना अच्छा लगा।"

धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मुंबई के साथ प्रतिद्वंदिता को लेकर धोनी ने कहा, "यह जेंटलमैन गेम है और आप इसमें बदला लेने के बारे में नहीं सोचते।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार