29 मार्च। आईपीएल 2020 का आगाज 19 मार्च से होने वाला है। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अपने होम टाउन रांची में स्थित दिवड़ी मंदिर में जाकर पूजा - अर्चना की है। दिवड़ी मंदिर में पूजा करते हुए धोनी की फोटो वायरल हुई है। 

Advertisement

गौरतलब है कि 2 मार्च को धोनी चेन्नई पहुंच जाएंगे और फिर आईपीएल की तैयारी में जुट जाएंगे। पिछले आईपीएल में महान धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी लेकिन मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

इस बार आईपीएल 2020 का पहला मैच सीएसके और मुंबई इंडियंस टीम के बीच होना है। ऐसे में धोनी की टीम आईपीएल का आगाज जीतकर करना चाहेगी। सभी जानते हैं कि इस बार का आईपीएल धोनी के लिए काफी अहम है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि धोनी को अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है तो आईपीएल में अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार