15 फरवरी। टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबर है कि धोनी जल्द ही चेन्न्ई जाएंगे और आईपीएल की तैयारी करना शुरू कर देंगे। नवभारत टाइम्स के रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे और फिर अपनी सीएसके की टीम के साथ जुड़ जाएंगे। सीएसके की टीम के साथ जुड़कर धोनी बाकी साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

गौरतलब है आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से होने वाला है। ऐसे में हर किसी की नजर इस आईपीएल में एक बार फिर धोनी पर है। हर किसी क्रिकेट पंडित का मानना है कि आईपीएल 2020 में धोनी का परफॉर्मेंस ही तय करेगा कि वो भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी टीम इंडिया से बाहर है। कई अटकले ये भी चल रही है कि आईपीएल के बाद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं।

इस साल जनवरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की जिसमें अब धोनी का नाम नहीं है। जिससे हर तरफ एक ही चर्चा है कि धोनी का युग समाप्त हो गया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार