VIDEO: धोनी का जादू बरकरार 43 की उम्र में दिखाई बिजली जैसी फुर्ती, सूर्यकुमार को किया स्टंप आउट

Updated: Sun, Mar 23 2025 21:33 IST
Image Source: X

आईपीएल 2025 के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एमएस धोनी ने एक बार फिर दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 43 साल के ‘थाला’ धोनी ने अपनी बिजली जैसी फुर्ती से मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। यह नज़ारा था 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर, जब नूर अहमद ने एक शानदार गुगली डाली और SKY क्रीज से बाहर निकल गए। फिर क्या था, धोनी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ा दीं।

इस स्टंपिंग के साथ ही चेपॉक स्टेडियम में धोनी-धोनी की गूंज सुनाई दी। सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर आउट हुए और मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा। थाला ने जिस अंदाज़ में यह स्टंपिंग की, वह देख फैंस भी दंग रह गए।

यह रही VIDEO:

धोनी की इस चालाकी ने चेन्नई सुपर किंग्स को मैच में पूरा कंट्रोल दे दिया। सूर्यकुमार यादव उस वक्त मुंबई की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके आउट होते ही एमआई की बल्लेबाजी बिखरती नजर आई। इससे पहले खलील अहमद और अश्विन भी मुंबई की टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटा चुके थे।

धोनी भले ही अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी और उनके अनुभव का असर मैदान पर साफ दिख रहा है। स्टंप्स के पीछे उनकी निगाहें और रिफ्लेक्स आज भी उतने ही तेज हैं जितने पहले हुआ करते थे। फैंस इस पल को हमेशा याद रखेंगे, जब 43 साल की उम्र में भी धोनी ने साबित कर दिया कि वो अब भी सबसे तेज़ हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें