भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट में अपना पहला अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने सैल्यूट सेलिब्रेशन का खुलासा किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के बाद उनका इशारा उनके पिता के लिए था, जो कारगिल युद्ध के अनुभवी थे। इसलिए उन्होंने अर्धशतक जड़ने के बाद सैल्यूट सेलिब्रेशन मनाया। 

Advertisement

जुरेल ने कहा कि, "मेरे पिता ने कल इनडायरेक्टली मुझसे कहा, एक सैल्यूट तो दिखा दे। वह कारगिल युद्ध के अनुभवी थे इसलिए मेरा जश्न उनके लिए था।" ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद एक रिटायर्ड हवलदार और उन्होंने कारगिल की लड़ाई में भी हिस्सा लिया था। रांची टेस्ट के तीसरे दिन जुरेल भारत के लिए दिन के हीरो रहे।

Advertisement

पहली पारी में इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में भारत 177/7 के स्कोर पर स्ट्रगल कर रहा था। जुरेल ने पहली पारी में 149 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वो 10 रन से शतक से चूक गए। उन्होंने आठवें विकेट के लिए कुलदीप यादव के साथ 76 (202) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई जिसकी मदद से भारत मैच में वापसी कर पाया। कुलदीप ने 131 गेंद में 2 चौको की मदद से 28 रन बनाये। 

भारत अपनी पहली पारी में 103.2 ओवर में 307 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड ने इस तरह 46 रन की बढ़त बनाई। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन 53.5 ओवरों में 153 के स्कोर पर ढेर हो गया। इस वजह से भारत को मैच जीतने के लिए दूसरी पारी में 191 रन का लक्ष्य मिला। भारत की तरफ से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। 

Also Read: Live Score

वहीं भारतीय टीम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में स्कोरबोर्ड पर 8 ओवर में बिना विकेट खोये 40 रन बना लिए। स्टंप्स के समय कप्तान रोहित शर्मा 24(27), और यशस्वी जायसवाल 16(21) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। जुरेल के अलावा जायसवाल ने पहली पारी में 117 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार