इंडिया ए के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मुकाबले में इंडिया बी की टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है और इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ इंडिया बी के बल्लेबाज़ मुशीर खान को जाता है, जिन्होंने पहली पारी में 181 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 300 के पार पहुंचाने का काम किया। हालांकि, दूसरी पारी में भी उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद थी लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब रही कि वो 6 गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।

Advertisement

इंडिया बी की दूसरी पारी में एक बार फिर से मुशीर पर दारोमदार था लेकिन आकाशदीप सिंह की लेग साइड पर जाती हुई गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लग गया और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने एक मुश्किल दिखने वाले कैच को पकड़कर पहली पारी के शतकवीर का काम तमाम कर दिया। ध्रुव जुरेल का ये कैच आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इससे पहले मुशीर ने पहली पारी में 181 रनों की पारी खेली जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल थे। पहली पारी में इंडिया बी के लिए मुशीर खान और नवदीप सैनी ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में आठवें विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी की। जो दलीप ट्रॉफी के इतिहास में आठवें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है।

वहीं, इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया बी ने 321 रन बनाए और जवाब मे सितारों से सजी इंडिया ए की टीम 231 रनों पर सिमट गई और इंडिया बी को 90 रनों की बढ़त मिल गई। इसके बाद दूसरी पारी में इंडिया बी की टीम भी लड़खड़ा गई और 22 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और सरफराज़ खान ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए इंडिया ए के गेंदबाजों पर दबाव डाल दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया बी की टीम इंडिया ए के सामने जीत के लिए कितना बड़ा टारगेट रखती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार