14 दिसंबर। पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैं के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 166 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन रॉस टेलर ने बनाया। रॉस टेलर 80 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर आउट हुए।

Advertisement

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी जब टीवी अंपायर के एक फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया।

Advertisement

हुआ ये कि न्यूजीलैंड बल्लेबाज कॉलिन डी ग्रैंडहोम मिचेल स्टार्क की बाउंसर पर स्लिप में स्टीव स्मिथ ने कैच लपका।  कॉलिन डी ग्रैंडहोमे ने फिर डीआरएस लिया। 

थर्ड अंपायर ने कई बार टीवी रिप्ले देखने के बाद ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को सही माना और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को आउट दे दिया।

वहीं कॉलिन डी ग्रैंडहोम का मानना था कि गेंद उनके ग्लव्स से लगकर नहीं गई है बल्कि हेलमेट से लगकर गई है। वहीं कॉलिन डी ग्रैंडहोम के इस फैसले को लेकर थर्ड अंपायर की काफी आलोचना हो रही है। तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 1 रन बना लिए हैं। 

video 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार