बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान शाहीन अफरीदी एक वायरल वीडियो की वजह से विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज गेंद के साथ संदिग्ध हरकत करते नजर आए। 

Advertisement

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 8 मई से ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार (11 मई) को एक बड़ा विवाद देखने को मिला। दरअसल, मैच के दौरान शाहीन अफरीदी गेंद के साथ ऐसी हरकत करते कैमरे में कैद हो गए, जिसके बाद फैंस ने उन पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगाने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में शाहीन गेंद को अपने जूतों के नीचे दबाते हुए नजर आए। माना जा रहा है कि उनके स्पाइक्स गेंद के आकार को बदल सकते थे।

Advertisement

यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान हुई, जिसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर भी तुरंत गेंद की जांच करने पहुंच गए। अंपायर ने गेंद को ध्यान से चेक किया और उसमें किसी तरह का बदलाव या नुकसान ढूंढने की कोशिश की। हालांकि जांच में कुछ भी गलत नहीं पाया गया और शाहीन को अपना ओवर पूरा करने की अनुमति दे दी गई, लेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस लगातार जारी है।

VIDEO:

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में बॉल टैंपरिंग का विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी कई बड़े खिलाड़ी इस तरह के मामलों में फंस चुके हैं। साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सैंडपेपर विवाद क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बॉल टैंपरिंग मामलों में से एक माना जाता है, जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट का नाम सामने आया था।

अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे। टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ((101), मोमिनुल हक (91) और मुश्फिकुर रहीम (71) ने शानदार पारियां खेलीं।

Advertisement

वहीं पाकिस्तान की ओर से डेब्यू कर रहे अजान अवैस (103) ने शतक लगाया, जबकि अब्दुल्लाह फजल (60) ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा सलमान आगा (58) और मोहम्मद रिजवान (59) की उपयोगी पारियों की मदद से पाकिस्तान ने पहली पारी में बांग्लादेश के स्कोर के करीब पहुंचने की कोशिश की, लेकिन टीम बांग्लादेश के पहली के स्कोर से 27 रन पीछे रह गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी पारी में एक बार फिर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (58*) ने जिम्मेदारी संभाली और मोमिनुल हक (56) के साथ अहम साझेदारी कर चौथे दिन के खल के अंत तक टीम की बढ़त 175 रन के पार पहुंचा दी है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार