राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में संदीप शर्मा ने सिर्फ विकेट ही नहीं लिया, बल्कि अपने अनोखे सेलिब्रेशन से भी सबका ध्यान खींचा। उन्होंने सेट बल्लेबाज़ और RCB के कप्तान रजत पाटीदार को आउट कर खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। 

Advertisement

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ संदीप शर्मा ने अपने नए सेलिब्रेशन से भी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को आउट कर टीम को बड़ा ब्रेकथ्रू दिलाया।

Advertisement

यह घटना पारी के 18वें ओवर में देखने को मिली, जब आरसीबी तेज़ी से रन बटोरने की कोशिश कर रही थी। संदीप शर्मा ने फुल लेंथ लेग कटर गेंद डाली, जिस पर पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में चली गई। डीप मिड-विकेट पर खड़े डोनोवन फरेरा ने आसान कैच लपक लिया और इस तरह पाटीदार की 40 गेंदों में 63 रन की अहम पारी का अंत हो गया। यह विकेट राजस्थान के लिए बेहद जरूरी था, क्योंकि पाटीदार सेट होकर तेजी से रन बना रहे थे।

इस विकेट के साथ ही संदीप शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का 150वां विकेट भी पूरा कर लिया। इस खास उपलब्धि को उन्होंने अनोखे अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। विकेट लेने के बाद उन्होंने हवा में ‘150’ लिखकर जश्न मनाया, जो तुरंत फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने अंत में 15 गेंदों में नाबाद 29 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 32 रन का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार