शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने लीग में लगातार दो शतक जमाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड मंगलवार रात को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल किया। धवन का यह शतक हालांकि बर्बाद गया क्योंकि पंजाब ने दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया। धवन ने 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए।

Advertisement

धवन को उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

धवन ने कहा, "आज फैसला हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन टीम के खिलाड़ी शानदार खेले। मैंने एक छोर संभाले रखने की जिम्मेदारी ली और जब मौका मिला तब बाउंड्रीज मारीं।"

धवन ने शतक जमाकर रिकॉर्ड तोड़ा है वह इस बात से अनजान हैं। उनसे जब इस बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता।"

धवन ने मंगलवार से पहले 69, 57, नाबाद 101 रनों की पारियां खेली थीं। धवन ने कहा कि वह इस पारी के दौरान उस अंदाज में थे जैसे अपने पदार्पण मैच में थे।

उन्होंने कहा, "मुझे आज काफी मजा आया। मैंने इस अंदाज में बल्लेबाजी अपने पहले टेस्ट में की थी। यह अच्छी बात है कि मैं लगातार रन कर रहा हूं, इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है। मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं अच्छे से आराम करूं और अगले मैच से पहले तारोताजा रहूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार