कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनर फिन एलन (Finn Allen) का कैच लपका। यह कैच जितना शानदार दिखा, उतना ही विवादों में भी घिर गया।
यह घटना पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब लखनऊ के तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे। फिन एलन ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर डीप थर्ड मैन की दिशा में चली गई।
वहां मौजूद दिग्वेश राठी ने दौड़ लगाकर कैच तो पकड़ लिया, लेकिन सवाल यह उठने लगा कि क्या यह कैच पूरी तरह से साफ था या नहीं। रिप्ले में देखा गया कि कैच लेते वक्त राठी का पैर बाउंड्री लाइन के काफी करीब था और ऐसा भी लगा कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को हल्का सा छू गया था।
अंपायर्स ने हालांकि इस कैच को सही मानते हुए फिन एलन को आउट दे दिया और फिन एलन की पारी 9 रन पर ही समाप्त हो गई। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस छिड़ गई। फैंस इस बात को लेकर बंटे नजर आए कि यह कैच सही था या नहीं।
VIDEO:
मैच की बात करें तो आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार (9 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, रॉवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।