मुंबई, 8 मार्च| रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे मैच में आज वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्ल का सामना श्रीलंका लीजेंड्स से होगा। श्रीलंकाई टीम की कप्तानी दिलकरत्ने दिलशान करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी ब्रेट ली करेंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम अंतर्राष्ट्रीय अनुभव के मामले में कागजों पर बेशक उतनी मजबूत नहीं लग रही है, लेकिन उनके पास ब्रैड हॉज जैसी बेहतरीन प्रतिभा है, जिसने टी-20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई है।

Advertisement

उसकी गेंदबाजी भी काफी मजबूत है, जिसमें कप्तान ली के अलावा उनके भाई शेन ली भी हैं। स्पिन में ऑस्ट्रेलिया के पास जेसन क्रेजा, जेवियर डोहाटी हैं।

वहीं, अगर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके पास एक ओर जहां दिलशान जैसा आतिशी बल्लेबाज हैं, तो दूसरी ओर मार्वन अट्टापट्टू जैसा कलात्मक बल्लेबाज भी है। इन दोनों के अलावा एक और बड़ा नाम टीम में है और वो हैं रोमेश कालूवितरणा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने जमाने में बल्ले से तहलका मचा रखा था और उम्मीद है कि वैसा नहीं तो कुछ मिलताजुलता अंदाज वो यहां दिखाएं।

जब गेंदबाजी की बात आती है तो श्रीलंका के पास दुनिया के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक मुथैया मुरलीधरन हैं जिनके नाम 1347 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हैं। मुरलीधरन के अलावा श्रीलंका के पास चामिंडा वास जैसा गेंदबाज भी है। इन दोनों का साथ देने के लिए टीम के पास फरवेज माहरूफ तथा बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ हैं।

टीमें :

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया : ब्रेट ली (कप्तान), ब्रेड हैडिन, ब्रेट ग्रीव्स, जेसन क्रेजा, मार्क कोरग्रोव, नाथन रियरडन, शेन ली, ट्रेविस बर्ट, बेन लॉफलिन, ब्रैड हॉज, क्लिंट मैक्के, जेवियर दोहार्टी।

श्रीलंका : तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), चामिंडा वास, फरवेज माहरूफ, मार्वन अट्टपाट्टू, मुथैया मुरलीधरन, रंगना हेराथ, रोमेश कालूवितरणा, सचित्रा सेनानायके, चामारा कपुगेदरा, थिलान तुसारा, उपुल चंदना, मालिंडा वारनापुरा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार