2 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने हादसे का शिकार हो गए थे।
Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की एक बाउंसर दिमुथ करुणारत्ने के गर्दन पर जा लगी जिसके बाद वहीं पिच पर गिर गए। जैसे ही वो पिच पर गिरे टीम के फिजियो ने जल्दी से चेकअप करने के बाद उन्हें बेहतर मेडिकल सुविधा के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
आपको बता दें कि अब ताजा अपडेट्स है कि कैनबरा अस्पताल से दिमुथ करुणारत्ने को छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ - साथ दिमुथ करुणारत्ने टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं इसके बारे में अपडेट्स अगले दिन सुबह में दी जाएगी।