श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने(Dimuth Karunaratne Retirement) ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 फरवरी से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। बता दें कि यह करुणारत्ने के करियर का 100वां टेस्ट मैच भी होगा। 

Advertisement

करुणारत्ने ने डेली एफटी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अगले महीने क्रिकेट वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर और अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बना रहे है। चले जाने की योजना बना रहे हैं। करुणारत्ने के शानदार करियर का अंतिम मैच 14-16 फरवरी को एनसीसी ग्राउंड पर एसएलसी मेजर क्लब 3-डे टूर्नामेंट में एनसीसी के खिलाफ एसएससी के लिए होगा।

Advertisement

करुणारत्ने ने कहा "एक टेस्ट खिलाड़ी के लिए एक साल में 4 टेस्ट खेलने के लिए खुद को प्रेरित रखना और अपना फॉर्म बरकरार रखना मुश्किल होता है। WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप) शुरू होने के बाद पिछले 2-3 सालों में, हम बहुत कम द्विपक्षीय सीरीज़ खेल रहे हैं। मेरा मौजूदा फॉर्म एक और कारण है; मेरे 100 टेस्ट पूरे करना, WTC चक्र (2023-25) का अंत, मुझे लगा कि संन्यास लेने का सही समय है।"

करुणारत्ने ने आगे कहा, “ मेरे कुछ निजी कारण भी हैं। मैंने सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल से बातचीत करने के बाद संन्यास का फैसला लिया। हम तीनों के एक साथ संन्यास लेने के बजाय, हमारे लिए एक-एक करके संन्यास लेना बेहतर होगा। मैंने सोचा कि मैं पहले संन्यास लूंगा क्योंकि मुझे पता है कि मैं अपने अगले टारगेट- 10,000 रन - के लिए कम टेस्ट मैच खेलकर आगे नहीं बढ़ सकता। मैंने अब तक जो हासिल किया है, उससे मैं खुश हूं। मैं अपने 100वें टेस्ट मैच खेलने जैसे सुखद पल के साथ अपने संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं।"

अपने 13 साल लंबे करियर में करुणारत्ने ने अभी तक 99 टेस्ट मैच मे 7172 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक जड़े हैं। इसके अलावा 50 वनडे की 46 पारियों में 1316 रन बनाए हैं। 
बता दें कि गाले में ही खेले गए पहले टेस्ट मैच में करुणारत्ने फ्लॉप रहे थे, उन्होंने पहली पारी में 7 रन बनाए और दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार