Jasprit Bumrah Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के पास अपने मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ी लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। दरअसल, 32 साल के जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अगर 10 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वो मुंबई इंडियंस के लिए अपने 196 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ लसिथ मलिंगा को पछाड़कर टी20 में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि वो फिलहाल इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर मौजूद हैं, वहीं लसिथ मलिंगा 139 मैचों में 195 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • लसिथ मलिंगा - 139 मैचों में 195 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह - 148 मैचों में 186 विकेट
  • हरभजन सिंह - 158 मैचों में 147 विकेट
  • कीरोन पोलार्ड - 211 मैचों में 79 विकेट 
  • मिचेल मैकलेनाघन - 56 मैचों में 71 विकेट

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल के 19वें सीजन में अगर 17 लेते हैं तो वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल में अब तक सिर्फ युजवेंद्र चहल ने ही ये कारनामा किया है। उनके नाम 174 मैचों में 221 विकेट दर्ज हैं। बात करें अगर जसप्रीत बुमराह की तो वो आईपीएल में अब तक 145 मैचों में 183 विकेट ले चुके हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार