आईपीएल 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। इस मैच से पहले दोनों टीमों ने अभ्यास भी किया और जब दिनेश कार्तिक नेट्स के पास पहुंचे तो दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी डीके और अक्षर ने मुलाकात की और दोनों के बीच मस्ती भरा पल देखने को मिला।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डीके जब अक्षर के पास जाते हैं तो अक्षर भी मस्ती में कहते हैं कि डीके भाई को हैलो तो बोलूंगा ना। तभी आरसीबी के मेंटर ने दिल्ली के कप्तान को मैसेज देते हुए कहा, "मजाक मत करो, प्लीज बल्लेबाजी जारी रखो। यही कारण है कि मैं नेट्स के पास नहीं आता।"

Advertisement

इन दोनों के बीच बातचीत कुछ ऐसी रही।

अक्षर पटेल: डीके भाई को हेलो तो बोलूंगा ना।

दिनेश कार्तिक: जाओ कैप्टन बनो।

अक्षर पटेल: अरे डीके भाई, भाई हो यार आप।

Advertisement

दिनेश कार्तिक: ए तू खेल ना यार। मज़ाक मत कर। इसलिए मैं नेट के पास नहीं आता।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो अभी तक दोनों के 12-12 अंक हैं। हालांकि डीसी नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी से आगे है और उससे एक हार कम है। आरसीबी ने नई दिल्ली में डीसी के खिलाफ अपने दस मुकाबलों में से छह जीते हैं। जब पिछली बार ये दोनों टीमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिली थीं, तो राहुल के नाबाद 93 और स्टब्स के नाबाद 38 रनों ने डीसी को पावरप्ले में तीन विकेट खोने के बाद मुश्किल से बाहर निकाला और उन्हें मैच में जीत दिलाई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार