भारत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितम्बर से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अभी इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

Advertisement

कार्तिक ने टीम में दो सलामी बल्लेबाजों के रूप में कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चुना। यह लगभग तय है कि ये दोनों ही पारी की शुरुआत करेंगे दोनों ने ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। कार्तिक ने शुभमन गिल को नंबर 3 पर चुना। गिल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। 

विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। विराट इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। ऐसे में वो इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे। दिनेश कार्तिक ने सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की जगह केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा को कार्तिक ने स्पिन के तौर पर शामिल किया है। तेज गेंदबाजों में कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के साथ आकाश दीप को चुना है। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दिनेश कार्तिक की भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

बांग्लादेश भारत में पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके आ रही है। ऐसे में भारत उन्हें हल्के में लेने की गलती बिल्कुल नहीं करेगा। वो भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की घोषणा कर चुके हैं। 

बांग्लादेश का स्क्वाड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, नाहिद राणा, मोमिनुल हक, लिट्टन कुमेर दास, सैयद खालिद अहमद, महमूदुल हसन जॉय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, जाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, जेकर अली अनिक, तैजुल इस्लाम, शादमान इस्लाम।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार