नई दिल्ली, 7 सितम्बर । भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस दिया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने कार्तिक को यह नोटिस कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में जाने के कारण दिया है। कार्तिक टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कलम के साथ ड्रेसिंग रूम में थे।

Advertisement

मैक्कलम को हाल ही में कोलकाता का भी कोच नियुक्त किया गया है।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि कार्तिक को ऐसा करने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी क्योंकि वह अभी भी बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों की सूची में हैं। कार्तिक को सात दिनों के अंदर इस नोटिस का जवाब देना है।

अधिकारी ने कहा, "चूंकि वह भारतीय टीम के खिलाड़ी हैं ऐसे में कुछ प्रोटोकॉल होते हैं जिनका पालन करना होता है। वह केंद्रीय अनुबंध में शामिल हैं और ऐसे में वह बीसीसीआई की इजाजत के बिना सीपीएल के ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकते। उन्हें सात दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा।"

त्रिनबागो और कोलकाता दोनों की फ्रेंचाइजियों का मालिकाना हक भारतीय अभिनेता शाहरुख खान के पास है। लेकिन बीसीसीआई अपने रुख पर साफ है कि भारतीय खिलाड़ियों का विदेश की टी-20 लीगों से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

यह बात हालांकि साफ नहीं है कि कार्तिक का ड्रेसिंग रूम में जाना आम तौर पर किया गया व्यवहार था या आईपीएल के अगले सीजन को लेकर रणनीति बनाने को लेकर वह वहां गए थे। कार्तिक का भविष्य अब इस बात पर निर्भर करता है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) इस मसले को किस तरह से देखती है।
अधिकारी ने कहा, "देखना होगा कि सीओए उनके जवाब को किस तरह से लेती है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार