Most T20 Runs By Indian: भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने सोमवार (27 जनवरी) को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए एसए टी-20 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स के लिए कार्तिक ने 15 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के जड़े। 

Advertisement

कार्तिक बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। कार्तिक के अब 409 मैच की 361 पारियों में 7451 रन हो गए हैं। वहीं धोनी के नाम 391 मैच की 342 पारियों में 7432 रन दर्ज हैं। अब इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की उनसे आगे हैं। 

Advertisement

बता दें कि पिछले साल आईपीएल सीजन के बाद कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह साउथ अफ्रीका की इस लीग में खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। 

इस मुकाबले की बात की जाए तो पार्ल रॉयल्स ने डरबन सुपर जायंटंस को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जिसमें मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में नाबाद 55 रन और केन विलियमसन ने 36 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। 

इसके जवाब में पार्ल रॉयल्स ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ही। प्लेयर ऑफ द मैच लहे रुबीन हरमन ने 51 गेंदों  में 59 रन औऱ ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। रॉयल्स की यह आठ मैच में सातवीं जीत है औऱ टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार