भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथेम्प्टन में 18 जून से खेला जाना है। भारत हाल ही में रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके आ रहा है और विराट की टीम इस विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी।

Advertisement

इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले कई कमेंटेटर्स ने आईसीसी की चिंता बढ़ा दी थी लेकिन सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक ने इस चिंता का हल निकालने में अहम भूमिका निभाई है। ये दोनों WTC फाइनल में कमेंटेटर के रूप में नजर आ सकते हैं।

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) WTC फाइनल के लिए कमेंटेटरों के लिए हाथ-पांव मार रही है। कड़े प्रोटोकॉल के चलते कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इस महामुकाबले में कमेंट्री करने से इनकार कर दिया है लेकिन सामने आ रही खबरों के मुताबिक कार्तिक और गावस्कर इस मैच में कमेंटेटर्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

एक दिलचस्प बात ये भी है कि कार्तिक का भारत के लिए आखिरी मैच भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही था। ये अनुभवी विकेटकीपर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत के लिए खेलता हुआ नजर आया था लेकिन टीम इंडिया की हार के बाद कार्तिक को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और अब कार्तिक एक बार फिर कीवी टीम के ही सामने होंगे लेकिन एक कमेंटेटर के रूप में।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार