रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही सोमवार को एम. चिन्नास्वामी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच हार गई हो, लेकिन आरसीबी के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले एक बार फिर धमाका कर दिया है। कार्तिक ने 35 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेलकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस को खुश कर दिया और आरसीबी की एक असंभव सी जीत की उम्मीदों को आखिरी ओवर तक जिंदा रखा था।

Advertisement

आरसीबी की हार के बाद, कोच एंडी फ्लावर ने खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में मोटिवेट किया और संघर्ष करने के लिए उनकी सराहना की। अपनी स्पीच के दौरान, उन्होंने कार्तिक से टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह के बारे में भी मजाकिया अंदाज में पूछा। आरसीबी के ड्रेसिंग-रूम की क्लिप इस समय काफी वायरल हो रही है।

Advertisement

इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि फ्लॉवर डीके से कहते हैं, “दिनेश कार्तिक, आप टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए भी दबाव बना रहे हैं। शाबाश दोस्त, तुम और भी बेहतर होते जा रहे हो।”

Also Read: Live Score

कार्तिक की पारी सात छक्कों और पांच चौकों से सजी थी और उन्होंने इस विशाल लक्ष्य का लगभग अंतिम ओवर तक उम्मीदें बरकरार रखीं। उन्होंने मैदान के सभी हिस्सों पर छक्के मारे जबकि प्रशंसक 'डीके-डीके' के नारे लगाते रहे। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विकेटकीपर की दौड़ में पहले से ही ऋषभ पंत, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे कई दावेदार हैं लेकिन डीके ने अपने अच्छे प्रदर्शन से अपना दावा भी रख दिया है। इस सीज़न में सात आईपीएल मैचों में, कार्तिक ने 194 की जबरदस्त स्ट्राइक-रेट से 156 रन बनाए हैं। वो पारी के आखिरी ओवरों में आते हैं लेकिन आरसीबी की उम्मीदों को जिंदा रखने का काम करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार