ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया लेकिन वो शुरुआती दो वनडे मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं जिसके बाद से उनकी सेलेक्शन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सूर्या बैक-टू-बैक गोल्डन डक पर आउट हुए हैं और दोनों बार मिचेल स्टार्क ने उन्हें एक ही तरीके से आउट किया है।

Advertisement

पिछली पांच वनडे पारियों में भी सूर्या फ्लॉप ही रहे हैं और ऐसे में उनके इस प्रारूप में भविष्य को लेकर भी कई आलोचक सवाल उठा रहे हैं। खैर इसी बीच भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनका समर्थन करते हुए कहा है कि अगर टी-20 फॉर्मैट भी होता तो भी सूर्या इन दो गेंदों पर आउट हो सकते थे इसलिए उन्हें और मौके दिए जाने चाहिए। 

Advertisement

दूसरे वनडे मैच के बाद क्रिकबज से बात करते हुए, कार्तिक ने कहा कि हार्दिक पांड्या को नंबर 4 विकल्प के रूप में आजमाया जा सकता है और उनके नंबर यानि नंबर 6 पर सूर्या को एक फिनिशर के रूप में भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'वो टी20 में भी उन दो गेंदों पर आउट हो जाते। ऐसा नहीं है कि वनडे फॉर्मैट होने के कारण वो आउट हो रहे हैं। ये उच्च गुणवत्ता वाली गेंदबाजी है। उन्होंने अब दो वनडे खेले हैं और इससे पहले वो लगातार नहीं खेले थे। श्रेयस अय्यर पसंदीदा नंबर 4 थे और सही भी थे और सूर्या बैक-अप विकल्प थे। हमें सूर्या के साथ रहने की जरूरत है क्योंकि हमें पता है कि वो किस प्रतिभा के धनी हैं।'

आगे बोलते हुए कार्तिक ने कहा, “मैं जो देखना पसंद करूंगा वो ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट सूर्या से सर्वश्रेष्ठ योगदान प्राप्त करने के लिए उन्हें किसी दूसरे स्थान पर फिट कर सकता है। मुझे लगता है, हार्दिक को ऊपर बल्लेबाजी करने में मजा आता है तो क्या उन्हें नंबर 4 पर और सूर्य को छठे नंबर पर भेजा जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप उसे 15-18 ओवर देते हैं, तो वो जिस तरह से खेल का रुख मोड़ने में सक्षम होता है, वो टीम के लिए बहुत अच्छा होता है और इस बात की परवाह किए बिना कि सर्कल के अंदर 5 या 4 फील्डर हैं, वो अपनी इच्छा से बाउंड्री मार सकता है। सूर्या किसी भी कप्तान का मजाक बना सकता है। जब आप सूर्या को कम ओवर, 14-18 ओवर देते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार