10 जुलाई, जमैका (CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन भारत की फील्डिंग बन कर उभरी। भारत के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के उस धाकड़ बल्लेबाज लुईस का कैच छोड़ा जिन्होंने अकेले दम पर भारत के हिस्से से हार छिन ली। 

Advertisement

आपको बता दें कि लुईस ने 125 रन की धमाकेदार पारी खेली। लुईस की धमाकेदार पारी के दौरान कई कैच छुटे। लुईस का सबसे पहला कैच भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पारी के छठे ओवर में छूटा जब भुवी की गेंद पर लुईस ने हवा में करारा शॉट खेला लेकिन विराट कोहली औऱ दिनेश कार्तिक के बीच गलतमहमी होने के कारण उनका कैच छूट गया। इसके अलावा 4 गेंद के बाद ही एक बार फिर लुईस का कैच दिनेश कार्तिक के हाथों से छूट गया।  अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

इन दो कैचों के छूटने से लुईस ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शानदार शतक जमा दिया। आपको बता दें कि लुईस इंटरनेशनल टी- 20 क्रिकेट में 2 दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले मैकुलम और क्रिस गेल ने ऐसा कर दिखाया है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने कैच के बारे में मैच के बाद बताया कि हाई कैच के दौरान हवा का रूख परेशानी का सबब बना जिस कारण कैच लेने के क्रम में गेंद हवा से इधर - उधर हो रही थी। अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने T20 में जड़ा दोहरा शतक, गेल,डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार