10 जनवरी। भारतीय अंडर-19 टीम के हरफनमौला खिलाड़ी दिव्यांश जोशी इसी महीने से शुरू हो रहे विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
Advertisement
उनकी जगह महाराष्ट्र के सिद्देश वीर को टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि जोशी दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए मैच में अपना कंधा चोटिल कर बैठे। बीसीसीआई ने बयान में लिखा, "अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने दिव्यांश के विकल्प के रूप में सिद्देश वीर को चुना है।" आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 17 जनवरी से शुरू हो रहा है।