म्यूजिक से परेशान होकर कप्तान धोनी ने नहीं करी प्रैक्टिस

Updated: Mon, Oct 05 2015 11:55 IST

5 अक्टूबर, कटक (CRICKRNMORE) : टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने कटक पहुंची भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में चल रहे तेज म्यूजिक ने इतना परेशान कर दिया की वह प्रैक्टिस बीच मे छोड़कर मैदान से बाहर चले गए।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबकि मैच प्रैक्टिस के दौरान मैदान में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था जिससे धोनी को प्रैक्टिस में परेशानी हो रही थी। धोनी ने डीजे को म्यूजिक बंद करने को कहा लेकिन उसने आवाज और तेज कर दी। जिसके एमएस धोनी नाराज होकर मैदान से बाहर चले गए। 

टीम इंडिया से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि डीजे सिर्फ अपने स्पिकर की साउंड टेस्ट कर रहा था शायद वह समझ नहीं पाया कि धोनी क्या कह रहे हैं। लेकिन बाद में उसने म्यूजिक बंद कर दिया था। इसलिए भारतीय टीम द्वारा इसे लेकर उड़ीसा क्रिकेट संघ में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जाएगी। 

  

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें