नई दिल्ली,5 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा युवा हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग कहते हैं कि वह ज्यादा सोचकर अपने आप को दबाव में नहीं लाना चाहते हैं। पराग ने कहा कि वह सिर्फ सामने आए मौकों को भुनाना चाहते हैं, जिसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं।

Advertisement

राजस्थान को शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। 

Advertisement

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन पराग ने कहा, "दबाव तब होता है जब आप उसके बारे में सोचते हैं और मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता। मैं चीजों को आसान तरीके से लेना चाहता हूं। अगर आप पूरी प्रक्रिया के बारे में सोचेंगे कि आपको यह करना है, वो करना है तभी आप ज्यादा सोचने लगेंगे और दबाव आपके ऊपर होगा।"

 

17 साल के इस युवा के मुताबिक, "इस समय मैं अपने सामने आने वाले मौके के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा काम अच्छा करना और अपना सौ फीसदी देना है। परिणाम मेरे हाथ में नहीं हैं। मेरे सामने जो मौका आएगा, मैं उसे भुनाने के लिए तैयार करना चाहता हूं और तैयार हूं।"

पराग असम से आते हैं और अपने राज्य की टीम का अहम हिस्सा भी हैं। असम के प्रदर्शन और घर लौट पर दोबारा राज्य की टीम के साथ जुड़ने के सवाल पर पराग ने कहा, "हम बीते तीन साल से पेशेवर खिलाड़ियों के बिना खेल रहे हैं। पहले दो साल हमें एक भी जीत नहीं मिली। पिछले साल हमने अच्छा किया। मुझे लगता है कि असम क्रिकेट काफी जल्दी और तेजी से आगे बढ़ रही है। हमने इस सीजन कई उलटफेर किए, हमने बंगाल, हरियाणा जैसी टीमों को हराया। हम इस बारे में नहीं सोचते हैं कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं, कहां खेल रहे हैं। हम सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं।"

पराग ने दिल्ली के खिलाफ 49 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर भी राजस्थान टीम 100 के पार पहुंचने में सफल हो सकी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार