नई दिल्ली, 9 जून (CRICKETNMORE): भारत के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा को डिजिटल कॉमिक सीरीज 'हाइपर टाइगर्स' में सुपरहीरो के किरदार में देखा जाएगा। गुरुवार को जारी हुई इस सीरीज के बारे में रोहित ने कहा कि खेल जगत से कुछ दिनों के लिए अलग होकर उन्होंने अपनी दूसरी पसंद के लिए वक्त निकाला। 

Advertisement

रोहित ने हालांकि, यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इससे उन्होंने फिल्म जगत में प्रवेश किया है। 

Advertisement

मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने कहा कि ग्राफिक इंडिया, ब्रिटेन की आईएसएम कोमिक्स और कोर्नोस्टोने स्पोर्ट के साथ साझेदारी से लांच की गई कॉमिक सीरीज उनके प्रशंसकों तक पहुंचने का माध्यम है। 

'हाइपर टाइगर्स' में विश्व की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीम को दर्शाया गया है, जो विश्व, अपने गांव और पर्यावरण को बचाने के लिए क्रिकेट खेलती है। 

रोहित ने कहा, "अगर आप अपने और अपने बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं, तो अब समय आ गया है कि पर्यावरण के प्रति जरूरी कदम उठाएं। मैंने हमेशा से इस पर भरोसा किया है।"

कॉमिक सीरीज 'हाइपर टाइगर्स' ई-बुक गुरुवार से ही डेलीहंट पर उपलब्ध है और पहले दो सप्ताह में इसे मुफ्त में पढ़ा जा सकेगा ओर इसके बाद इसके प्रत्येक पेज के लिए 10 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार