मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच मैं 44 गेंदों पर नाबाद 78 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई।लेकिन अगर टीम के मुख्य कोच महेला जयावर्धने से पूछेंगे तो डी कॉक की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ नहीं थी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान डी कॉक से कह रहे हैं कि वह प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी करना बंद करें।

Advertisement

मैच के बाद महेला टीम से बात करते हुए कह रहे हैं, "डी कॉक के अलावा जो अपने प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, बाकी सब अच्छा था।"

उन्होंने डी कॉक से कहा, "ठीक है, अब दोबारा ऐसा मत करना क्योंकि मार्केटिंग टीम पागल है, लोगबाग भी हो जाएंगे। अगर यह काम करता है तो करता है, नहीं तो हम कुछ और देखते।"

डी कॉक ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी जर्सी को नीचे कर रखा था ताकि उनके प्रैक्टिस पैंट्स की नारंगी पट्टी न दिखे।

इसके बाद जयवर्धने ने टीम को हौसलअफजाई की और कहा, "लेकिन टीम, आप लोगों ने अच्छा किया, शानदार प्रयास। अगला मैच दुबई में है।"
मुंबई की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार