कोलकाता, 28 मई | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से संन्यास की खबरें आए दिन उठती रहती हैं। उनके बचपन के कोच केशव बनर्जी ने इस पर कहा है कि धोनी उस तरह के इंसान नहीं हैं जो अपने करीबियों को फोन करेंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जब धोनी को लगेगा की संन्यास का वक्त है, वे सही तरीके से इसकी घोषणा कर देंगे।

Advertisement

ट्विटर पर बुधवार को कुछ लोगों ने धोनी के संन्यास की अफवाहें उड़ा दीं। हालांकि जो लोग धोनी को फॉलो करते हैं, उन्होंने इन खबरों को गलत भी बता दिया।

Advertisement

बनर्जी ने गुरुवार को रांची से फोन पर आईएएएस से कहा, "धोनी उस तरह के इंसान नहीं है जो लोगों को फोन करेंगे और कहेंगे कि मैं संन्यास ले रहा हूं। वह जानते हैं कि यह कैसे करना है। जब उन्हें लगेगा कि समय आ गया है तो वह बीसीसीआई को जानकारी दे देंगे और बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएंगे और वो सब चीजें करेंगे जो करनी चाहिए। जैसा उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने के समय किया था।"

उन्होंने कहा, "आप सोशल मीडिया की बातों में नहीं आएं। कई ऐसी चीजें होती हैं जो ट्रेंड बन जाती हैं लेकिन अंत में फर्जी खबरें निकलती हैं। मुझे नहीं पता कि लोग धोनी के पीछे क्यों पड़े हैं। मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं और आपसे कह सकता हूं कि जब वह संन्यास के बारे में सोचेंगे, वह हमें बता देंगे।"

बनर्जी ने पहले कहा था कि अगर धोनी आईपीएल नहीं भी खेलते हैं तो भी उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। अब ऐसी खबरें है कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप कोरोनावायरस के कारण स्थगित किया जा सकता है और ऐसे में आईपीएल के होने की संभावना दिखने लगी है।

बनर्जी ने कहा, "आपको आईपीएल में पता चलेगा कि धोनी कितने फिट हैं। अगर टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित भी होता है और अगले साल भी होता है तो वह उसे भी खेल सकते हैं।"

Advertisement

धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है और वह आराम के नाम से तब से टीम से बाहर हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार