पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी कीर्तिमानों के पीछे नहीं जाते हैं और आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के कीर्तिमान का पूर्व भारतीय कप्तान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कल मैच के दौरान धोनी तीन गेंदों में 12 रन बनाकर 5000 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विशेषज्ञ विकेटकीपर बन गए थे।

Advertisement

सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद के शो में कहा,यदि आप एमएस धोनी से इस बारे में पूछेंगे तो वह कहेंगे कि 5000, 3000 या 7000 रन बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण तो ट्रॉफी जीतना है जो उन्होंने किया है। मुझे नहीं लगता कि वह कीर्तिमानों के पीछे जाते हैं या उनके बारे में सोचते हैं।

सहवाग ने कहा कि रिकॉर्ड और कीर्तिमान संन्यास के बाद याद किये जाते हैं।

उन्होंने कहा, मैं भी वैसा ही था कौन जानता है कि कितने रन बनाये गए हैं लेकिन यह सही है कि यह संख्या बाद में याद की जाती है। जब आप संन्यास लेते हैं तो याद दिलाया जाता है कि फलां खिलाड़ी ने आईपीएल में इतने रन बनाये थे।

धोनी इस लीग में 5000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय और कुल सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली (6706), शिखर धवन (6284), डेविड वार्नर (5937), रोहित शर्मा (5880), सुरेश रैना (5528) और एबी डिविलियर्स (5162) को हासिल थी।

Advertisement

सात बल्लेबाजों में से धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने निचले मध्य क्रम में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

सहवाग ने कहा, उम्मीद यही रहती है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अधिक रन बनाएंगे। धोनी मध्य क्रम या निचले मध्य क्रम में आते हैं और 5000 रन पूरे किये हैं। इस नंबर पर खेलते हुए कोई खिलाड़ी इतने रन नहीं बना सकता है। वह अपने प्रदर्शन में निरंतर हैं, रन बनाते हैं और अपनी टीम को मैच जिताते हैं। वह महान खिलाड़ी हैं। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार