दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के पहले क्वालीफायर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ दिल्ली ने टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है।

Advertisement

हालांकि, हार के बावजूद सेंट्रल दिल्ली किंग्स को अभी खिताबी मुकाबले में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। टीम दूसरे क्वालीफायर में पुरानी दिल्ली 6 और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से 28 अगस्त को भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाना है।

194 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिद्धार्थ जून महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि समर्थ सिंह 7 गेंदों में 8 रन बनाकर अंकित डब्बास का शिकार बने। युगल सैनी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके। कप्तान जोंटी सिद्धू ने 20 गेंदों 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। आदित्य भंडारी एक रन बनाकर अंशुमन हुड्डा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

71 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही सेंट्रल दिल्ली की पारी को केशव डब्बास और वंश बेदी ने संभाला। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 41 गेंदों में 82 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वंश ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, केशव ने 35 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, केशव-वंश की तूफानी पारी के बावजूद सेंट्रल दिल्ली किंग्स की पूरी टीम 178 रन बनाकर सिमट गई। साउथ दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में देवांश रावत ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि विजन पंचाल और अंकित डब्बास ने दो-दो विकेट निकाले।

194 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिद्धार्थ जून महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि समर्थ सिंह 7 गेंदों में 8 रन बनाकर अंकित डब्बास का शिकार बने। युगल सैनी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके। कप्तान जोंटी सिद्धू ने 20 गेंदों 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। आदित्य भंडारी एक रन बनाकर अंशुमन हुड्डा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, तेजस्वी ने 33 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। एकांश डोबाल 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अंकित डब्बास 6 रन ही बना सके। प्रांशु विजयराण 6 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे, तो विजन पांचाल 7 रन बनाकर नॉटआउट रहे। साउथ दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। गेंदबाजी में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की तरफ से गवनीश खुराना ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि केशव ने दो विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार