दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली-6 को 72 रन से हराकर सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स का 30 अगस्त को फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के साथ मुकाबला होगा।

Advertisement

पुरानी दिल्ली-6 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जोंटी सिद्धू ने मात्र 46 गेंदों पर 10 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। इसी पारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स 218 रन बना सकी। समर्थ सिंह ने 25, आदित्य भंडारी ने 24 और सिद्धार्थ जून ने 20 रन का योगदान दिया।

पुरानी दिल्ली-6 की तरफ से पंकज जसवाल ने 2, रजनीश दादर, उद्धव मोहन और देव लाकरा ने 1-1 विकेट लिए।

219 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पुरानी दिल्ली-6 की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। टीम 17.4 ओवर में 146 रन पर सिमट गई और 72 रन के बड़े अंतर से हार गई। सलामी बल्लेबाज समर्थ सेठ ने 28 गेंदों पर 45, धनंजय सिंह ने 21 गेंदों पर 34 और रजनीश दादर ने 10 गेंदों पर 25 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

सेंट्रल दिल्ली के लिए बल्लेबाजी के बाद जोंटी सिद्धू गेंदबाजी में भी चमके। जोंटी ने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तेजस बरोका ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, गवनिश खुराना ने 2.4 ओवर में 32 रन देकर 2, मोनी ग्रेवाल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 और आत्रे त्रिपाठी ने 1 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया।

डीपीएल 2026 (पुरुष) का फाइनल सेंट्रल दिल्ली किंग्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच 30 अगस्त को रात 8 बजे से खेला जाएगा।

सेंट्रल दिल्ली के लिए बल्लेबाजी के बाद जोंटी सिद्धू गेंदबाजी में भी चमके। जोंटी ने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तेजस बरोका ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, गवनिश खुराना ने 2.4 ओवर में 32 रन देकर 2, मोनी ग्रेवाल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 और आत्रे त्रिपाठी ने 1 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पीएके

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार