बेंगलुरु, 19 मई| भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में डेब्यू करने से पहले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत ने उन्हें नकारात्मक विचारों से दूर रखा। मयंक ने 2018-19 सीरीज में मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी।

Advertisement

मयंक ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से वह टेस्ट में नियमित रूप से भारतीय टीम के सदस्य बने हुए हैं। उन्होंने अब तक खेली 17 पारियों में 57.29 के औसत से 974 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक और तीन शतक शामिल हैं।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने मयंक का संजय मांजरेकर के साथ जारी बातचीत का वीडियो पोस्ट किया है।

मयंक ने इस वीडियो में कहा, "आप जानते हैं कि मैं रन बना रहा था। मैंने रणजी सीजन में और इंडिया-ए के लिए भी काफी रन बनाए थे। मैंने राहुल भाई से बात की थी और मैंने उन्हें बताया था कि भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से मैं निराश हो रहा हूं।"

उन्होंने कहा, " मुझे अच्छी तरह से याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि मयंक ये चीजें तुम्हारे हाथ में नहीं है। तुमने मेहनत की और यहां तक पहुंचे। तुम जितने पास जा सकते थे, गए। चयन तुम्हारे हाथ में नहीं है।"

भारत के लिए तीन वनडे मैच खेलने वाले मयंक ने आगे कहा, " मैं पूरी तरह से उनसे सहमत हूं। ये बातें सैद्धांतिक रूप से समझ में तो आती हैं, लेकिन व्यवहारिक तौर पर इन्हें समझना मुश्किल होता है। उन्होंने कुछ बातें मेरे सामने रखीं और वे ये कि आने वाला अक्टूबर और नवंबर, सितंबर से अलग नहीं होने जा रहा है। अगर नकारात्मक सोच के साथ खेलोगे तो नुकसान तुम्हारा ही होगा। मुझे अभी भी उनकी बात याद है जो मेरे लिए प्रेरणा बनी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " जब मैं टीम में चुना गया तो बहुत खुश था । मैंने उन्हें फोन करके धन्यवाद दिया। मैंने सोचा नहीं था कि मैं खेलने जा रहा हूं या नहीं, लेकिन मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश था।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार