दसुन शनाका (Dasun Shanaka) और सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के शनादार अर्धशतकों के दम पर दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) ने रविवार (5 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 (ILT20) के मुकाबले में एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) के 7 विकेट हरा दिया। इस जीत के साथ कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

Advertisement

दसुन शनाका को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यूसुफ पठान की कप्तानी में यह कैपिटल्स का पहला मैच था। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई एमिरेट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जिसमें कप्तान निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। डैन मूसली ने नाबाद 31 रन और मुहम्मद वसीम ने 31 रन की पारी खेली।

दुबई कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में जैक बॉल ने तीन, एडम जाम्पा ने दो और सिकंदर रजा ने एक विकेट लिया।

शनाका औऱ रजा के अर्धशतक से दुबई ने 18.1 में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। शनाका ने 36 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। वहीं रजा ने 36 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। 

एमआई एमिरेट्स के लिए जहीर खान ने दो और क्रेग ओवरटन ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार