नई दिल्ली, 29 सितम्बर | साउथ अफ्रीका के वरिष्ठ बल्लेबाज ज्यां पॉल ड्यूमिनी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि मंगलवार को भारत-ए के खिलाफ खराब गेंदबाजी करने वाले उनके गेंदबाज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही आधिकारिक सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साउथ अफ्रीका को पालम एअरफोर्स मैदान पर खेले गए टी-20 अभ्यास मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली।

मयंक अग्रवाल (87) और मनन वोहरा (56) ने पहले विकेट के लिए शतकीयोसाझेदारी करते हुए भारत को जीत तक पहुंचाया। भारत ने 190 रनों के लक्ष्य को दो गेंद और आठ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

इस मैच में साउथ  अफ्रीका के सभी गेंदबाज बेअसर रहे। ऐसे में जबकि मेहमान टीम को दो अक्टूबर से तीन मैचों टी-20 सीरीा खेलनी है, गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए चिंता का सबब हो सकता है लेकनि ड्यूमिनी ऐसा नहीं मानते।

मैच के बाद ड्यूमनी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, "गेंदबाजों को लेकर मेरे मन में कोई श्ांका नहीं है। वे इस सीरीज में अच्छा करेंगे। आज का मैच हमारे लिए अपनी स्थिति का आकलन करने और हालत के साथ तालमेल बनाने के लिहाज से अच्छा साबित हुआ।"

ड्यूमिनी बोले, "हमारे कुछ गेंदबाजों ने भारत में खेला है लेकिन कासिगो राबाडा जैसे युवा गेंदबाजों के लिए यह मैच काफी अहम रहा। वह अब अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय विकेटों पर किस तरह से गेंदबाजी करनी है। हमारे गेंदबाजों को हालात के साथ जल्द तालमेल बनाना होगा।"

बल्लेबाजी के दौरान 32 गेंदों पर 68 रन बनाने वाले ड्यूमिनी ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले पहले टी-20 मैच के दौरान भी पालम जैसी ही पिच से सामना होने का अनुमान है। सीनियर बल्लेबाज ने कहा, "भारत में जीता है तो हालात के साथ जल्द तालमेल बनाना होगा। यह यहां सफलता हासिल करने का मूल मंत्र है। हमें अगले मैचों में भी समान तरह की पिचें मिलने का अनुमान है और इसी लिए मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हमारे गेंदबाज हालात को समझते हुए सुधार करेंगे और आने वाले मैचो में जीत के नायक बनेंगे।"

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार