17 फऱवरी,जोहान्बर्ग (CRICKETNMORE)> जोहान्सबर्ग में भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच पहला टी- 20 मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा। 

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम वनडे सीरीज भारत से हार चुकी है ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम क्या टी- 20 सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाएगी। ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Advertisement

ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम के लिए टी- 20 में कप्तानी करने वाले जेपी डुमिनी ने एक बयान दे दिया है। जेपी डुमिनी ने कहा है कि अगर एबी डीविलियर्स भारत के खिलाफ टी- 20 सीरीज में फॉर्म में रहे तो भारत को हराना आसान रहेगा।

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में एबी डीविलियर्स कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे जिसके कारण ही साउथ अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी औसत से भी खराब साबित हुई थी। 

डुमिनी ने सीधे तौर पर पहले टी- 20 मैच से पहले कहा कि एबी यदि अच्छी बल्लेबाजी कर पाए तो भारत को साउथ अफ्रीकी टीम को हराना आसान ना होगा।

ये रही साउथ अफ्रीकी टीम टी- 20 सीरीज के लिए ►

जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहार्डियन, जूनियर दाला, एबी डी विलियर्स, रेजा हेन्ड्रिक्स ( क्रिस्टियान जोनेकर , हाइनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पेटर्सन, हारून फांगिसो , अंदिल फहलुखवेओ, तराईज़ शम्सी , जॉन-जॉन स्माट्स।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार