27 सितंबर,नई दिल्ली। जेपी ड्यूमिनी के तूफानी अर्धशतक और हेडन वॉल्श की बेहतरीन गेंदबादी के दम पर बारबाडोस ट्राईडेंट्स ने केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 63 रनों से हरा दिया। बारबाडोस के 192 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 17.4 ओवरों में 129 रनों पर ही ढेर हो गई। इस सीजन में ये बारबाडोस की तीसरी जीत है। 

 
Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जॉनसन चार्ल्स औऱ जॉनथन कार्टर की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। चार्ल्स ने 39 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 58 रन, वहीं कार्टर ने 46 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

Advertisement

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ड्यूमिनी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। इस दौरान ड्यूमिनी ने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो सीपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।

नाइट राइडर्स के लिए कप्तान काइरोन पोलार्ड औऱ खैरी पियरे ने दो-दो और सुनील नारायण ने एक विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स 129 रन ही बना सके। जिसमें डैरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली। टीम के आखिरी 6 बल्लेबाज को दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए।

बारबाडोस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हेडन वॉल्श ने 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेपी ड्यूमिनी ने 2, वहीं जेसन होल्डर, हैरी गर्नी और रेमन रिफर ने 1-1 विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार