हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के तूफानी शतक औऱ गेदबाजों में शानदार प्रदर्शन के दम पर डरबन सुपर जायंट्स ( Durban Super Giants) ने शुक्रवार (5 फरवरी) को सेंचुरियन में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) को 151 रनों से हरा दिया। सुपर जायंट्स के 254 रनों के जवाब में कैपिटल्स की टीम 13.5 ओवर में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। कैपिटल्स की टीम क्लासेन ने भी एक रन कमा बना पाई। इस जीत के साथ सुपरजायंट्स की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर जायंट्स की टीम ने क्लासेन के तूफानी शतक से 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए,जो इस लीग में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। क्लासेन ने अपनी टी-20 करियर का पहला शतक जड़ते हुए 44 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने नाबाद 46 रन, कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 43 और बेन मैकडरमोट ने 41 रन बनाए।

Advertisement

प्रिटोरिया के लिए मिगेल प्रिटोरियस ने दो, जोशुआ लिटिल और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैपिटल्स की टीम 7 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ईथन बॉश ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

गेंदबाजी में सुपर जायंट्स के लिए जूनियर डाला ने तीन विकेट, ड्वेन प्रिटोरियस और वियान मल्डर ने दो-दो, रीस टॉप्ले और कीमो पॉल ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार