डीवाई पाटिल ग्रुप बी और रिलायंस 1 ने शनिवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वें डीवाई पाटिल टी20 कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

यूनिवर्सिटी ग्राउंड में टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाये। समर्थ व्यास (56) टाटा टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विनीत सिन्हा (4-33) डीवाई पाटिल ग्रुप बी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

Advertisement

जवाब में डीवाई पाटिल ग्रुप बी ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। डीवाई पाटिल ग्रुप बी टीम की जीत के हीरो रहे चिन्मय सुतार (55) और दिनेश कार्तिक (34)।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में रिलायंस 1 ने डीवाई पाटिल ग्रुप ए को पराजित किया। डीवाई पाटिल ग्रुप ए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाये। रिलायंस 1 ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाकर जीत हासिल की।

रितिक शौकीन (46), विष्णु विनोद (39) और तिलक वर्मा (30) ने शानदार पारियां खेलते हुए रिलायंस 1 को फाइनल में पहुंचाया।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में रिलायंस 1 ने डीवाई पाटिल ग्रुप ए को पराजित किया। डीवाई पाटिल ग्रुप ए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाये। रिलायंस 1 ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार