वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग (Michael Holding) ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अगर यह भारत दौरा होता तो ईसीबी यह नहीं कह सकता था कि उनकी टीम वहां का दौरा नहीं करेगी। विश्व के कई पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर्स ने ईसीबी की इस फैसले को लेकर आलोचना की है।

Advertisement

होल्डिंग ने स्काईस्पोटर्स से कहा, "यह लोग पाकिस्तान में चार दिन गुजार सकते थे। मुझे यकीन है कि वे भारत के साथ ऐसा नहीं कर सकते थे। यह जो संकेत मुझे देता है वो पश्चिमी अहंकार है। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा मुझे आपके साथ करने का मन करता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, मैं वही करूंगा जो मैं चाहता हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारत अमीर और पावरफुल है। मैं माइक आर्थरटोन और जॉर्ज डोबेल से सहमत हूं जिन्होंने ईसीबी की आलोचना की।"

ईसीबी ने क्षेत्र का दौरा करने में जोखिम का हवाला देकर पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया था। ईसीबी ने हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के खिलाफ अगले साल फुल सीरीज का आश्वासन दिया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार