मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनायी गई। इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे।

Advertisement

इस साल राष्ट्रीय खेल दिवस का जश्न देश भर में 'एक घंटा खेल के मैदान में' पहल के इर्द-गिर्द था, जिसमें नागरिकों, खासकर युवाओं को कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रियों द्वारा मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सुबह 8:00 बजे से सैकड़ों लोग जश्न में शामिल हुए और उन्होंने अलग-अलग खेल और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया।

इस मौके पर डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश भर में 'एक घंटा खेल के मैदान में' पहल का मकसद फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करना और लोगों को खेल को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, "मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर, जिसे नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) के तौर पर मनाया जाता है, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ प्रोग्राम आयोजित किया गया है।"

मंडाविया ने कहा, "देश भर के लाखों युवा हर गली, हर मैदान में एक घंटे खेलने के लिए सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, और आगे बढ़ रहा है, एक नया इंडिया बन रहा है। नए भारत के निर्माण के पीएम मोदी के विजन को पूरा करने के लिए, हमें यह भी सोचना होगा कि हर कोई फिट हो, समाज स्वस्थ हो। यही हमें एक समृद्ध राष्ट्र बनने में मदद करेगा। हम सभी को हर सप्ताह एक घंटा खेल के मैदान पर बिताना और सेहर ध्यान देना चाहिए।"

अर्जुन राम मेघवाल ने नेशनल स्पोर्ट्स डे पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शारीरिक और मानसिक सेहत बनाए रखने के लिए नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा, "खेल हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। कबड्डी और फुटबॉल से लेकर लगभग हर दिन बैडमिंटन खेलने तक। मेरा पर्सनल लक्ष्य है ‘सुबह संगीत और शाम को खेल’। खेल में नियमित हिस्सा लेने से हम शारीरिक रूप से फिट, स्वस्थ और मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल को एक घंटा देने का आह्वान भारत के लिए बहुत जरूरी है। यह ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ पहल का समर्थन करता है और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"

अर्जुन राम मेघवाल ने नेशनल स्पोर्ट्स डे पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शारीरिक और मानसिक सेहत बनाए रखने के लिए नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।

Also Read: LIVE Cricket Score

डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में मंत्रालय इलेवन, खेल विभाग के सचिव हरि रंजन राव और मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे, ने पहले क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन पर शानदार जीत हासिल की। ​​इन्फ्लुएंसर्स इलेवन में जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फिट इंडिया एंबेसडर शामिल थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार