Emilio Gay Record: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs NZ 1st Test) के दूसरे दिन शुक्रवार, 05 जून को मेजबान टीम (England Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज़ एमिलियो गे (Emilio Gay) ने न्यूजीलैंड के सामने अपनी दूसरी इनिंग में 95 गेंदों पर 8 चौके ठोककर 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के दम पर उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एमिलियो गे साल 2004 के बाद घरेलू मैदान पर टेस्ट डेब्यू में ओपनिंग करते हुए फिफ्टी लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज़ बन गए हैं। यानी उन्होंने 22 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है। याद दिला दें कि एंड्रयू स्ट्रॉस ने साल 2004 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के सामने ही अपने डेब्यू मैच में 112 रन ठोके थे।
इसके अलावा, वो साल 2016 के बाद टेस्ट डेब्यू में ओपनिंग करते हुए फिफ्टी लगाने वाले पहले इंग्लिश ओपनर बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि साल 2016 में कीटन जेनिंग्स ने भारतीय टूर पर हासिल की थी। उन्होंने मुंबई के मैदान पर ये कारनामा करके दिखाया था।
बताते चलें कि लॉर्ड्स टेस्ट में अपनी दूसरी इनिंग में 57 रन बनाने वाले एमिलियो गे पहली इनिंग में कुछ खास नहीं कर पाए थे और 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें काइल जेमीसन ने सस्ते में आउट करके पवेलियन भेजा था। इसके बाद उन्हें दूसरी इनिंग में नाथन स्मिथ ने आउट किया।
In control at stumps after another incredible finish with the ball! pic.twitter.com/5ydSfP54WJ
— England Cricket (@englandcricket) June 5, 2026
बात करें अगर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट की तो लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा है जिसके जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 36 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो चुकी है। उन्हें जीत हासिल करने के लिए 218 रनों की जरूरत है।
ऐसी है दोनों टीमें
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन, शोएब बशीर।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्क।