England Women vs India Women 2nd ODI Dream11 Prediction: इंग्लैंड और भारत महिला क्रिकेट के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला शनिवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि गज़ब की फॉर्म में हैं और आपको अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकती हैं। गौरतलब है कि दीप्ति के पास 107 वनडे मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 2362 रन बनाए और 135 विकेट चटकाए। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर  पर आप सोफी एक्लेस्टोन या नेट साइवर-ब्रंट का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

EN-W vs IN-W 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 19 जुलाई 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन

Lord's, London Pitch Report

भारत और इंग्लैंड वुमेंस टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 232 रन रहा है। गौरतलब है कि इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 87 में से 43 मैच जीते गए हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि लॉर्ड्स स्टेडियम पर आखिरी वनडे मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मेंस टीम के बीच साल 2024 में खेला गया था जहां 63.4 ओवर के खेल में 438 रन बने और 15 विकेट गिरे।

EN-W vs IN-W ODI Series: Where to Watch?

इंग्लैंड वुमेंस और भारत वुमेंस के बीच होने वाली टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sony Sports Network पर इन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप पर भी ये मैच देख पाओगे।

Advertisement

EN-W vs IN-W ODI Head To Head Record

कुल - 77
इंग्लैंड - 40
भारत -  35
बेनतीजा - 02

EN-W vs IN-W 2nd ODI Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - एमी जोन्स
बल्लेबाज - स्मृति मंधाना, सोफी डंकले, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल
ऑलराउंडर - नेट साइवर-ब्रंट, दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, अमनजोत कौर
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन (उपकप्तान), चार्ली डीन।

England Women vs India Women 2nd ODI Probable Playing XI

England Women Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, ऐलिस डेविडसन रिचर्ड्स, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

Advertisement

India Women Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन दोओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौंड, श्री चरणी। 

EN-W vs IN-W 2nd ODI Dream11 Prediction, EN-W vs IN-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, EN-W vs IN-W ODI Series, EN-W vs IN-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, England Women vs India Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार