England vs India 5th T20 Match Prediction: इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके मेहमान टीम भारत पर 9 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर नाबाद 79 रन ठोके थे, वहीं फिल साल्ट ने 42 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए थे। 

ENG vs IND 5th T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 11 जुलाई 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - द रोज़ बाउल, साउथैम्पटन

The Rose Bowl, Southampton Pitch Report

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल में खेला जाएगा जहां T20I में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 24 T20I मैचों में से 16 जीते गए हैं। यहां 20-20 क्रिकेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 166 रन रहा है।

ENG vs IND T20 Head To Head Record

कुल - 34
इंग्लैंड - 15
भारत - 18
बेनतीजा - 01

ENG vs IND 5th T20 : Where to Watch?

इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

ENG vs IND 5th T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और प्रिंस यादव अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs India 5th T20 Probable Playing XI

England Probable Playing XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

England vs India Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs IND 5th T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार