ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने नाबाद 180 रनों की पारी खेली। जो रूट एक छोर पर खड़े रहे लेकिन कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सका।

Advertisement

जो रूट ने भारतीय गेंदबाजों को काफी तंग किया वहीं तीसरे दिन के अंतिम ओवर में जो रूट ने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए जेम्स एंडरसन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अंतिम दो गेंदो को खेलने के लिए स्ट्राइक दे दी। एंडरसन जैसे ही स्ट्राइक पर आए वैसे ही जो रूट को उन्हें समझाते हुए देखा गया। जेम्स एंडरसन ने भी कप्तान को विश्वास दिलाया कि वो अंतिम दो गेंदों को खेल लेंगे।

Advertisement

लेकिन, ऐसा ना हो सका मोहम्मद शमी की तेज गति से आती हुई गेंद को एंडरसन पूरी तरह से मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। एंडरसन जैसे ही बोल्ड हुए वैसे उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। एंडरसन को देखकर ऐसा लगा कि वो बेहद निराश हैं कि उन्होंने कप्तान के भरोसे को तोड़ दिया। वहीं एंडरसन का विकेट गिरते ही स्लिप में खड़े विराट कोहली झूम उठते हैं।

बता दें कि भारत के 364 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की पहली पारी 391 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम को पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त मिल गई है। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। सिराज के अलावा इशांत शर्मा भी काफी कारगार साबित हुए और उनके खाते में 3 विकेट आए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार