एजबेस्टन में चल रहा पांचवां टेस्ट भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के लिए किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। पहले बल्ले से इतिहास रचा और फिर गेंद से तबाही मचाई लेकिन इस टेस्ट के तीसरे दिन तो उन्होंने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर बेन स्टोक्स का मुंह भी खुला का खुला ही रह गया। शार्दुल की गेंद पर बुमराह का ये कैच फिलहाल फैंस को अपना दीवाना बना रहा है।

Advertisement

बेन स्टोक्स भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बुमराह के सामने वो भी घुटने टेकते हुए नजर आए। जॉनी बेयरस्टो के साथ, बेन स्टोक्स ने छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और ऐसा लगा कि ये दोनों खिलाड़ी भारत से मैच को दूर ले जा रहे हैं लेकिन शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी पर आए और अपनी गेंदबाज़ी से कमाल दिखाते हुए स्टोक्स को आउट कर दिया।

Advertisement

ये शार्दुल ठाकुर का पहला ओवर था और तीसरी गेंद पर बुमराह द्वारा जीवनदान मिलने के बाद चौथी गेंद पर स्टोक्स ने एक बार फिर उनके खिलाफ बड़ा शॉट खेलने का फैसला किया। उन्होंने मिड-ऑफ की तरफ हवा में करारा शॉट मारा लेकिन उनके रास्ते में बुमराह आ गए और छलांग लगाकर उन्होंने एक अद्भुत कैच लपक लिया।

बुमराह का ये कैच देखकर स्टोक्स को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ और उनका मुंह देखने लायक था। जबकि भारतीय टीम में खुशी की लहर दौड़ गई। अगर इस मैच की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर तूफानी अंदाज़ में बैटिंग कर रहे हैं और अगर भारत को इस टेस्ट में बड़ी लीड हासिल करनी है तो उन्हें जल्द से जल्द बेयरस्टो का विकेट लेना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार