भारतीय क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर. श्रीधर ने कहा है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की माफी को नकार दिया था, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच विवाद बढ़ गया। 

Advertisement

श्रीधर ने आर. अश्विन के यूट्यूब चैनल पर एक चैट के दौरान कहा, "बुमराह एक प्रतिस्पर्धी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते।"

Advertisement

श्रीधर ने आगे कहा, "बुमराह ने 8-10 गेंदें फेंकी। यॉर्कर, बाउंसर। एंडरसन असहज थे लेकिन किसी तरह आउट नहीं हुए। पहले तेज गेंदबाजों के क्लब के बीच एक अलिखित नियम था। आप बाउंसर नहीं फेंकेंगे। पूरी गेंदबाजी करें और दूसरे को आउट करें। यह एक समझ थी। अब वह खत्म हो गया है।"

बुमराह (नाबाद 34) और मोहम्मद शमी (नाबाद 56) के बीच नौवें विकेट की नाबाद 89 रन की साझेदारी के बाद भारत ने लॉर्ड्स मैदान पर दूसरा टेस्ट 151 रन से जीता था। भारत ने इंग्लैंड को दो सत्रों के अंदर 120 रन पर समेट दिया था।

श्रीधर ने कहा कि बुमराह ने जाकर एंडरसन से माफी मांगी, लेकिन इंग्लिश गेंदबाज ने उसे दरकिनार कर दिया।

श्रीधर ने कहा, "पारी के बाद, लड़के ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे। बुमराह जिमी के पास गए और उसे थपथपाया, ताकि उसे बताया जा सके कि यह जानबूझकर नहीं था। बुमराह उससे बात करने और मामला खत्म करने गया था, लेकिन जिमी ने उसे भाव नहीं दिया।"

Advertisement

श्रीधर ने कहा, "इससे टीम नाराज हो गई। वह एकमत भी हो गई। ऐसा नहीं है कि टीम पहले एक साथ नहीं थी। लेकिन इसने सभी में गुस्सा भर दिया और इसी का असर 5वें दिन दिखाई दे रहा था।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार