ENG vs IND: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को लय में बल्लेबाजी करते देखना हमेशा से ही सुखद एहसास रहा है। वैसे तो भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मेहमान टीम मजबूत स्थिति में है लेकिन फिर भी रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल लगाए हुए हैं। रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

भारत की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में गेंदबाजी करने आए ओली रॉबिन्सन की गेंद पर रोहित शर्मा ने थर्ड मैन की दिशा में शानदार छक्का लगाया। ओली की पटकी हुई गेंद को रोहित शर्मा ने एक पल में भाप लिया और हल्का सा उछलकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा का यह छक्का इस सीरीज में उनकी फॉर्म को दर्शा रहा था।

Advertisement

इससे पहले रोहित शर्मा ने जेम्स एंडरसन के ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार कवर ड्राइव खेला था। रोहित शर्मा ने इस शॉट को खेलने में बिल्कुल भी एफर्ट नहीं लगाया था बस उन्होंने शानदार टाइमिंग के दमपर इस प्यारे से शॉट को खेला था। वहीं अगर तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में महज 78 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 432 रन बनाए और लगभग भारत को इस मैच से बाहर ढकेल दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शानदार 121 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे। लंच तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार