England vs New Zealand 2nd Test Match Prediction: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून से केनिंग्टन ओवल (द ओवल स्टेडियम), लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबला आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से मात दी। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच ओली रॉबिन्सन (5/39, 29 रन और 2/38) थे, जो कि चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ENG vs NZ 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 17 जून 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - केनिंग्टन ओवल, लंदन
Kennington Oval, London Pitch Report
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टेस्ट फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 113 टेस्ट मैचों में से 43 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 337 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 300 रन, तीसरी इनिंग में 238 रन और चौथी इनिंग में 159 रन हो जाता है।
ENG vs NZ Test Head To Head Record
कुल - 116
इंग्लैंड - 55
न्यूजीलैंड - 14
ड्रॉ - 47
ENG vs NZ 2nd Test : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप Sony LIV app पर भी इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज इन्जॉय कर सकते हैं।
ENG vs NZ 2nd Test: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जो रूट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो डेवोन कॉनवे, काइल जेमीसन और नाथन स्मिथ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs New Zealand 2nd Test Probable Playing XI
England 2nd Test Probable Playing XI: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स , जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), मैथ्यू फिशर, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, जोश टंग।
New Zealand 2nd Test Probable Playing XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स/मिचेल सेंटनर, काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, विलियम ओ'रूर्क, मैट हेनरी।
England vs New Zealand Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs NZ 2nd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs NZ Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs New Zealand Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।